मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है: डॉ. शैलेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ जनपद प्रयागराज के तरफ से आयोजित वर्चुअल बैठक में शिक्षक और स्नातको के साथ भाजपा के आगामी कार्यक्रमों,स्नातक चुनाव ,लॉक डाउन अवधि में प्रकोष्ठ के कार्य तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

वर्चुअल बैठक में मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र के शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2.0 का एक वर्ष का सफल कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। उनके दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

मोदी जी ने छ वर्ष के कार्यकाल में न सिर्फ कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है बल्कि कई दशक की खाई को पाटकर विकास पथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव भी रखी है।

प्रदेश सरकार ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर ऑन लाइन कक्षाओं के संचालन भी प्रारम्भ कराया है। कोरोना योद्धाओं के रूप में शिक्षकों ने लॉक डाऊन अवधि में भी मूल्याँकन का कार्य कर के यह साबित कर दिया है कि वे राष्ट्र निर्माण में संलग्न हैं। शिक्षकों के परिश्रम के बदौलत ही प्रदेश सरकार 27 जून को इण्टर और हाई स्कूल का परिणाम निकालने जा रही है। डॉ पाण्डेय ने कहा कि आने वाले प्रयागराज-झाँसी स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को जिताने के लिए हमें एक एक मतदाता को चिन्हित कर उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने का उत्तरदायित्व निभाना होगा। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को भी व्यापक रूप से मनाने के लिये भी लोगों से कहा।आगे उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कारण ही आज कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन सका है। कार्यक्रम में भारतेन्द्र त्रिपाठी,रामावतार गुप्ता,वन्दना सिंह,अमन पाण्डेय,डॉ अनंत तिवारी,विवेकानंद पाण्डेय,शत्रुंजय शर्मा, इंद्र देव पाण्डेय,डॉ.रविन्द्र प्रताप, अम्बुज ओझा, मुकेश,राजेश, रंजीत, मानवेंद्र,राघव सिंह,सुमन,प्रीति,कविता सहित सैकड़ों शिक्षक एवं स्नातक शामिल थे।

Exit mobile version