रिसर्च मेथोलॉजी इन सोशल साइंस पर कार्यशाला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में रिसर्च मेथोलॉजी इन सोशल साइंस विषय पर सात दिनी कार्यशाला का आगाज हुआ।

इसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी एवं विषय विशेषज्ञ सम्मलित हुए। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने शोध के विभिन्न पहलुओं, शोध की दृष्टि तथा शोध के विभिन्न चरणों पर अपने विचार रखें।

इविवि शिक्षाशास्त्र के अध्यक्ष प्रो. धंनजय यादव ने शोध विधियों पर मार्गदर्शन दिया। प्रो. एसएन चौधरी ने कार्यशाला में विचार व्यक्त किए। प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

संचालन डॉ. श्रुति आनन्द ने किया। इस अवसर पर डॉ. रेनू जैन, डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. नाजनीन फारूकी, शिखा जायसवाल, डॉ. मधुरिमा वर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version