संदिग्धों की सूची में दर्जनों अधिकारी, शिक्षक व शोधार्थी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और एक नान टीचिंग अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद विश्वविद्यालय के दर्जनभर से अधिक अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व शोधार्थी परेशान हैं।

पिछले कुछ दिनों के दौरान उक्त दोनों के सम्पर्क में तकरीबन दर्जनभर से अधिक प्रोफेसर, अधिकारी व कर्मचारी आए हैं। प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले छात्रनेता भी बेहद परेशान है।
कोरोना पाजिटिव इविवि प्रोफेसर और अधिकारी ने शनिवार को जिला प्रशासन को उन लोगों के नामों की सूची सौंपी है जो पिछले लगभग एक हफ्ते में उनसे मिले थे या उनके सम्पर्क में रहे।

इस सूची में इविवि कुलपति, प्रशासानिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शोध छात्रों के नाम शामिल हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा कोई कदम उठाए उससे पहले ही इन लोगों की सांस अटकने लगी है। उन्हें यह भय सता रहा है कि कहीं उन्हें भी कोरोना का संक्रमण तो नहीं हो गया है।

Exit mobile version