प्रयागराज: महापौर ने बांटे साबुन और मास्क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अभिलाषा गुप्ता नन्दी महापौर प्रयागराज जी ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के मुट्ठीगंज मंडल में क्षेत्रवासियों में जनसंपर्क कर साबुन, मास्क व मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्र व मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन के 3 वर्ष नए भारत का नया उत्तर प्रदेश के पत्र को वितरित किया और कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया । सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील भी की ।

    मा0 महापौर जी ने चीन के द्वारा निर्मित चीजो का बहिष्कार करने की अपील भी की और दुकानदारों में पत्रक देकर , दुकान पर लगाने व अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करने की अपील की जिससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाये ।

   इस अवसर पर इस किशोरी लाल जयसवाल मंडल अध्यक्ष मुट्ठीगंज भाजपा, स्वाति गुप्ता महानगर कार्यसमिति सदस्य , मीनाक्षी  केसरवानी, सुमित केसरवानी प्रधानमंत्री जान कल्याणकारी योजना मंडल अध्यक्ष, विकल्प श्रीवास्तव, राहुल केसरवानी, यश केसरवानी, जतिन केसरवानी, शुभम साहू , रवि जयसवाल, प्रदीप सिंह चौहान,  आलोक केसरवानी, रानू चौरसिया, जितेन जायसवाल, विजय जयसवाल, पिंकी जयसवाल, कामिनी गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ, हर्षित गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे ।।
Exit mobile version