प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एक दिन में कोरोना संक्रमण के ग्यारह नये मामले सामने आए तो वहीं रविवार को आठ माह के मासूम और अशोकनगर के पत्रकार कॉलोनी निवासी शोधार्थी समेत पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोरोना अस्पताल से छुट्टïी मिल गयी। इनमें से चार लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया
जबकि आईटीबीपी एक जवान को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दूसरी परेशानियों के कारण उसे एसआरएन के दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है। अकबरपुर, सल्लाहपुर निवासी आठ माह के बच्चे, अशोकनगर के पत्रकार कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय शोधार्थी, झूंसी निवासी दो युवकों और आईटीबीपी के एक जवान की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 753 लोग निगेटिव मिले जबकि लगभग छह सौ संदिग्धों के सैम्पल कोरोना जांच के लिए एकत्र किये गए।