आधुनिक तकनीक को करें आत्मसात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय और मधुमय शैक्षणिक एवं अनुसंधान फाउंडेशन अयोध्या की ओर से महामारी की समस्या एवं समाधान पर वेबिनार हुआ।

मुख्य अतिथि कुलाधिपति जेएन मिश्र ने प्राचीन परंपरा के साथ आधुनिक तकनीकि को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कुलपति प्रो. एससी तिवारी ने चरक संहिता में वर्णित औषधियों पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. जीपी शर्मा ने कहा कि योग से समस्त रोगों का शमन किया जा सकता है।

डॉ. वीएन शुक्ल ने आयुर्वेद, चरक संहिता तथा अथर्ववेद की औषधियों पर विचार रखे। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. विजय शंकर द्विवेदी, डॉ. सीपी जेठो आदि ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. देवनारायण पाठक ने किया।

Exit mobile version