
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में परीक्षा कराए जाने के निर्णय के विरोध में आइसा ने सोमवार को बैठक की। शैलेश पासवान ने कहा कि कानपुर बीआरसी, इविवि, लविवि समेत देश भर के शिक्षण संस्थानों के बच्चे व प्रोफेसर कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं । लेकिन सरकार परीक्षा लेने पर आमादा है। उन्होंने मांग उठाई कि महममारी के दौर में बिना परीक्षा ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत्त किया जाए । शालिनी मौर्या ने किराए पर रूम लेकर रहने वाले छात्रों का किराया माफ करने की मांग उठायी। इस मौके पर प्रदीप, ओबामा, अनिरुद्ध, पुनीत, प्रदीप दीप, व शैलेश आदि शामिल रहे।