प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । ईसीसी में नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे। नए सत्र में दाखिले कें संबंध में कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई है।
इसमें कहा गया है कि यदि कोरोना की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मेरिट के आधार पर सभी पाठ्यक्रमों प्रवेश लिया जाएगा।
नए शैक्षिक में स्नातक में प्रोविजनल डिग्री के आधार पर आधार वह आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद 30 नवम्बर से पहले मूल दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
कोरोना काल में छात्र-छात्राओं को असुविधा न होने पाए इसका बेहद ख्याल भी रखा गया है।
ईसीसी की प्रवेश समिति की तरफ से जारी होने वाली गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पहली बार पिछले प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज में दाखिला देने की तैयारी है। इसके लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए आवेदक को सभी दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
ऐसे छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं किए जा सके हैं। 30 नवंबर तक मूल दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
यदि निर्धारित अवधि में दस्तावेज अपलोड नहीं किए जाएंगे तो आवेदन निरस्त किया जा सकेगा। निरस्तीकरण के बाद आवेदन पर कोई विचार भी नहीं किया जाएगा।
समिति की गाइडलाइन में यह भी तय किया गया है कि प्रवेश लेने के बाद यदि कोई छात्र-छात्रा अपना प्रवेश निरस्त कराकर फीस वापस लेना चाहता है।
तो रिफंड पॉलिसी के तहत ही फीस वापसी होगी। पीजीएटी में दाखिले के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। बीए-बीएससी का परीक्षा परिणाम जारी न होने के चलते यह फैसला लिया गया है।
प्राचार्य डॉ. ए मोजेज ने बताया कि कोरोना की स्थित में सुधार हुआ तो प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। अन्यथा मेरिट के आधार पर नव प्रवेशी छात्रों को प्रवेश दे दिया जाएगा। इसके संबंध विस्तृत गाइडलाइन जल्द जारी की जाएगी।