सड़क हादसे में मेजा के मृतक पांडेय परिवार को सांत्वना देने पहुंची इलाहाबाद सांसद व मेजा विधायक

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। विगत 20 तारीख को आगरा एक्सप्रेस हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में मेजा मांडा के मृतक पांडेय परिवार के गांव गोसौरा एवं बभनी हेठार पहुंचकर इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने मृतक परिवार के परिजनों से मुलाकात की तथा शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।

प्रोफेसर जोशी ने पांडेय परिवार के परिजनों से मुलाकात करने के पश्चात कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं सदैव आपके साथ हूं और जो महिला घायल है उसके लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

सांसद प्रोफेसर जोशी के साथ मेजा विधायिका श्रीमती नीलम करवरिय आश्वासन देते हुए पांडे परिवार को आश्वस्त किया । जो भी मदद होगी पूरी की जाएगी ।अभिषेक शुक्ला, विजय पुरस्वानी, मनु कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version