जनहित संघर्ष समिति का निकला फीस माफी के लिए जन जागरण यात्रा

पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी के नेतृत्व में बाई का बाग से बहराना चौराहा तक जन जागरण यात्रा निकाल कर लोगों से फीस माफी आंदोलन में भागीदारी निभाने के लिए कहा गया प्रमिल केसरवानी ने कहा कि अधिकतर CBSE और ICSE के बड़े-बड़े अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूल और काॅलेज वाले सब शिक्षा माफिया हैं,फ्री की सरकारी नज़ूल भूमि पर आज़ादी के पहले से स्कूल और काॅलेज चला रहे हैं।

इन लोगों ने भारतीयो से खरबों रुपया कमाया है,यह लोग टूशन और कोचिंग कर के बहुत रुपया कमा चुके हैं,अब इस आपदा मैं मार्च 2021 तक सभी नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालय बंद होने चाहिए कक्षा 9 में 12 क्लास तक की 3 महीने की पूरी फीस माफ करनी होगी,यह नागरिकों का संविधानिक आधिकार भी है,संविधांन के अनुक्षेद 14 और 21 के तहत,आज लोवर मध्यम वर्गिय और मध्यम वर्गिय परिवारों की और रोज़ कमाने और खाने वालों की आर्थिक स्तिथी बहुत ख़राब हो चुकी है,व्यापार नष्ट हो चुका है।

सरकार को लोकहित/जनहित में निर्णय लेना पड़ेगा,सरकारी कर्मचारी तो मात्र 0.5% से भी कम हैं,इन लोगों को तो सरकार से सैलरी मिलती है,99.5% आम नागरिकों के बच्चों की 6 महीने की पूरी फीस माफ करना होगा।

कार्यक्रम में महामंत्री कुलदीप चौरसिया ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को तत्काल फीस माफ करनी चाहिए साथ में सलभ पांडे कुलदीप चौरसिया सुशील जैन रवि शुक्ला अभिलाष केसरवानी

Exit mobile version