प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज वर्चुअल रैली का कार्यक्रम आज प्रयागराज स्थित नैनी के यूनाइटेड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऑडिटोरियम में माननीय सांसद इलाहाबाद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम आरंभ करने के पूर्व माननीय सांसद प्रोफेसर जोशी जी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की द्वितीय कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
कश्मीर संशोधन से लेकर चीन के मुद्दे तक माननीय मोदी जी की सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। प्रोफेसर जोशी जी ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कोविड-19 के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की जानी चाहिए।
सांसद प्रोफेसर जोशी ने यह भी कहा नैनी एक औद्योगिक नगरी है और मैंने लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष औद्योगिक इकाइयों के पुनरुद्धार के लिए भरसक प्रयास किये हैं एवं डिफेंस कॉरिडोर से नैनी प्रयागराज को जोड़ने के लिए प्रयासरत हूं ।
आज नैनी स्थित यूनाइटेड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए ट्रेड यूनियन बीपीसीएल, नैनी एयरोस्पेस टीएसएल हिंदुस्तान केबल्स आईटीआई व्यापार मंडल शिक्षक संघ स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं एवं अधिवक्ताओं ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए लगभग 300 की संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया तथा वर्चुअल रैली को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में यूनाइटेड प्रांगण में आए हुए समस्त लोगों को यूनाइटेड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशंस के निदेशक श्री सतपाल गुलाटी जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान सृजन हॉस्पिटल के अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को मास्क वितरित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरएलडी दुबे, प्रताप नारायण मंगलम, श्रीरामयादव, वाई के शर्मा, राम प्रकाश पांडेय, राजेश गिरी, बीपी श्रीवास्तव, चंद्रकांत चंदू, केदारनाथ सचदेवा, डा० मणि शंकर द्विवेदी, अनुज अग्रवाल, विजय सिंह, संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, विजय पुरस्वानी, अमित सिंह पूर्व पार्षद, मनु कक्कड़, मानस शर्मा, विजय मिश्रा एडवोकेट, शिव संत दीक्षित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे