विंध्याचल / सुमित पांडे/ (अनुराग दर्शन समाचार ) । पुलिस प्रशासन क्षेत्रीय विधायक रत्नाकर मिश्रा तीर्थ पुरोहित संघ द्वारा एक आपात बैठक किया गया बैठक में विधायक के आश्वासन पर 29 जून से माँ विन्ध्यवासनी मन्दिर आम दर्शनार्थियों के लिये खोला जायेगा।
गर्भगृह में अधिकतम 5 लोगों को जाने की अनुमति,चरण स्पर्ष पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा,सामाजिक दूरी का पालन करते दर्शन कराया जाएगा , मन्दिर में प्रवेश के लिये दो मार्ग खोले जाएंगे गेट नम्बर एक के लिए न्यू वीआईपी से दर्शनार्थियों को जाने दिया जायेगा।
गेट नंबर 2 से जयपुरिया गली से दर्शनार्थियों को जाने की व्यवस्था रहेगी व सदर बाजार से आने वाले दर्शनार्थियों को झाँकी से दर्शन कराने की व्यवस्था की जायेगी।
अन्य रास्तो से आने वाले यात्री भी इन्ही तीन लाईनों में जुड़ कर कर सकेंगे दर्शन, पण्डा समाज द्वारा दर्शन करने के लिये निःशुल्क कूपन जारी करने का भी फैसला लिया गया है।*