संगम की धारा में अर्धनग्न होकर पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध सपा ने किया प्रदर्शन किया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं ने सपा यूथ विंग के सौरभ यादव रामा के नेत्रित्व में संगम की धारा में अर्धनग्न होकर पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया ।

सौरभ यादव रामा ने कहा कि अगर सरकार और पेट्रोलियम मंत्री पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम वापस नहीं लेती तो प्रदेश स्तर पर हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विरोध व प्रदर्शन करने वालों का आरोप है की वैश्विक महामारी से जनता टूट चूकी है ऐसे में लगातार १८ दिनों से पेट्रोल और डीज़ल के मूल्य में वृद्धि होने से महंगाई अपने चरम सीमा पर पहोँच गई है।

किसानों के सिंचाई के उपयोग में आने वाले पम्प सेट जो डीज़ल से चलते है इस से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं गृहणीयों का बजट पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम वस्तूओं के दाम आसमान छूने से बिगड़ गया है।विरोध प्रदर्शन करने वालों में जय शंकर रावत उर्फ बबलू रावत, बलवंत यादव, सौरभ यादव रामा,शिबू यादव,ऋषभ सिंह ,पप्पू पासी आदि लोग मौजूद रहे ।

Exit mobile version