ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में छात्रों को मिलेगा रोजगार


प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज के महत्व को देखते हुए ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।

इसके अंतर्गत ऑटोमोटिव क्षेत्र मे ंडिग्री हासिल करने वाले विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों को और अधिक कौशल से युक्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के एकेडमिक एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसमें कौशल आधारित प्रशिक्षण एवं शोध शामिल होगा। तेजी से विकसित हो रही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के विविध क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्किल्ड विद्यार्थियों के लिए रोजगार दिलाने में मदद साबित होगा।

इसमें विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में उनकी मांग के अनुसार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। यह करारनामा दो वर्ष के लिए प्रभावी होगा। इसकी प्रगति की समीक्षा के बाद करारनामा आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Exit mobile version