प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । आर्य कन्य डिग्री कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से श्रिसर्च मेथोडोलॉजी इन सोशल साइंस्य विषय पर सात दिनी कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने शोध के महत्व और स्वरूप पर प्रकाश डाला। कहा, शोध में गुणवत्ता की गुंजाइश अभी भी है। इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है।
इविवि में शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. धनंजय यादव ने शोध के विषय के चयन पर चर्चा की। डॉ. श्रुति आनंद ने कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डाला। प्रो. सरोज शर्मा, डॉ. अमित अहूजा, प्रो. एसएन चैधरी, प्रो. कौशल किशोर, इविवि के पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रो. पीके साहू, प्रो. अरविंद कुमार झा, प्रो. यूसी वशिष्ठ, डॉ. मनीष कुमार, बीएचयू से डॉ. अजीत कुमार, डॉ. श्रीश पाल सिंह आदि वक्ताओं ने अनुभव साझा किए हैं।
प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. मधुरिमा वर्मा, डॉ. स्मिता, डॉ. अमित, राधा रानी सिंह, डॉ. रेनू जैन, डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, शिखा जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।