प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित द्वारा अपराधियों पर नकेल डालने के लिए 20 जून से 23 जून तक चलाये गये आपरेशन पाताल” को आशातीत सफलता मिली, चार दिनों के इस अभियान मे 86 तमंचे,1रिवाल्वर और 1 पिस्टल के साथ 52 देशी बमों की बरामदगी की गयी,साथ ही 96 अभियुक्त भी गिरफ्तार किये गये।
इस अभियान मे अहम रोल निभाने और कुशल पर्यवेक्षण के लिये एसपी यमुनापार आईपीएस चक्रेश मिश्रा व क्षेत्राधिकारी करछना आशुतोष तिवारी को प्रशस्ति पत्र और अभियान मे जिले मे प्रथम रहने प्रभारी निरीक्षक नैनी अवन कुमार दीक्षित को 10000 रूपये,चौकी प्रभारी अरैल धीरेंद्र कुमार को 5000 रूपये,हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को 3000 रूपये और कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र को 2000 रूपये एवं प्रशस्ति पत्र तथा नैनी थाने के समस्त स्टाफ को 1000 रूपये नगद देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया,एसएसपी श्री दीक्षित ने बताया कि नियमित पुलिसिंग के साथ समय समय पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार चलाये जायेंगे, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान मे जिन थानों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत अनुकूल नहीं रहा है उनके विरुद्ध अलग से कार्यवाही की जायेगी। एसएसपी श्री दीक्षित के आज के अंदाज से यह तो स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों मे प्रयागराज पुलिसिंग मे बडा़ बदलाव देखने को मिलेगा।फिलहाल प्रयागराज पुलिस महकमे के अन्दरखाने मे हलचल मच गयी है,लहर थमने का इन्तजार रहेगा।।