प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । ट्रिलआईटी में सीनेट की बैठक के दौरान लंच का पैकेट पहुचाने वाला डिलेवरी ब्वॉय की रिपार्ट कोरोना पाजिटिव आई है।
ट्रिपलआईटी प्रशासन ने एहतियातन सात दिनों यानी 03 जुलाई तक संस्थान को क्वारंटीन करने का निर्णय लिया है। डिलेवरी ब्यॉय के सम्पर्क में आने वाले कर्मचारी को होम क्वारटीन करने का सलाह दी गई है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार, 26 जून को सम्पन्न सीनेट की बैठक में शामिल सदस्यों के लिए बाहर से लंच पैकेट मंगाया गया।
डिलेवरी ब्वाय ने लंच पैकेट चपरासी को थमाये और लौट गया। देर रात जानकारी हुई कि डिलेवरी ब्वाय की कोरोना जांच पाजिटिव आई है। संस्थान प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि सतर्कता बरतते हुए सात के दिनों के लिए संस्थान को क्वारटाइंन करने का निर्णय लिया गया है।
डिलेवरी ब्वाय के सम्पर्क में आने वाले कर्मचारी को होम क्वारंइट सलाह दी गई है। जरुरी सेवाएं जैसे वित्त विभाग, हेल्थ सेंटर और मेनटेनेस विभाग काम करेंगे।
डॉयरेक्टर और रजिस्ट्रार 24 घंटे मदद व सहयोग के लिए उपलब्ध होंगे। सभी को सलाह दी गई है कि वह अफवाहों से दूर रहें। सावधानी बरतें मगर घबराएं नहीं।
इसके साथ ही संस्थान के डॉक्टर ने ऑनलाइन सुझाव भी दिया है।