प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । खुल्दाबाद निवासी साहिल (30 वर्ष) रविवार को अपने दोस्तों फैजान और शहबाज के साथ बाइक से अरैल घाट घूमने गया था।
तीनों पुराने महाकाल घाट पर नदी में नहाने चले गए। नदी में नहाने के दौरान साहिल का संतुलन बिगड़ा और वह डूब गया।
उसके दोस्तों ने उसे बचाने के साथ शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
सूचना अरैल चैकी को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद भी युवक का शव नही मिल सका।