01 जुलाई से मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा की मार्कशीट की ऑनलाइन डिजिटल कॉपी एक जुलाई से मिलेगी। कोरोना संक्रमण के चलते मार्कशीट छपने के काम में देरी हुई है।

ऐसे में विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को मार्कशीट के लिए प्रार्थना पत्र देना होगा। वे यूपी बोर्ड सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर वाली कॉपी को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालेंगे और उसे सत्यापित कर हस्ताक्षर करेंगे।

बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि यह मार्कशीट विद्यार्थी के लिए अस्थाई तौर पर मूल मार्कशीट की तरह ही काम करेगी। हाईस्कूल पास विद्यार्थी को कक्षा 11 और इंटर पास विद्यार्थी को स्नातक में दाखिले के लिए यह मान्य होगी।

Exit mobile version