Latest

छह कोरोना मरीजों की स्वस्थ होकर मिली अस्पताल से छुट्टी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना संक्रमित छह मरीजों की रिपाकर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें तीन का कोटवा के एल-1 एवं तीन का एसआरएन के एल-3 अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा चार सौ से अधिक लोगों के नमूने लिए गए। दो सौ से अधिक लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। कोटवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि पुलिस लाइन के 34 एवं 26 वर्षीय दो पुलिसकर्मी एवं 36 वर्षीय एक जीआरपी जवान की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, एसआरएन अस्पताल से भी तीन मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें सिविल लाइंस स्थित एक बुजुर्ग महिला के साथ एक रोशन बाग का युवक एक एक सिविल लाइंस का युवक है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर तीनों को धर भेजा दिया गया। सोमवार को अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध लोगों के नमूने लिए गए। इनमें एसआरएन एमएमयू से 47, सिविल लाइंस से 30, करेला बाग से 13, दारागंज से 24 एवं कालिंदीपुरम से 70 संदिग्ध लोगों के नमूने लिए गए। इसी तरह, नूरुल्ला रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से सौ और राजकीय महिला शरणालय खुल्दाबाद से 140 लोगों के सैम्पलिंग की गई है। दिनभर में कुल 224 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

Related Articles

Back to top button