प्रयागराज से केरल तक साजिश की पटकथा- दलित युवती को बनाया निशाना, आतंकी कनेक्शन का खुलासा
प्रयागराज से केरल तक साजिश की पटकथा- दलित युवती को बनाया निशाना, आतंकी कनेक्शन का खुलासा
प्रयागराज से केरल तक साजिश की पटकथा- दलित युवती को बनाया निशाना, आतंकी कनेक्शन का खुलासा। प्रयागराज में द केरल स्टोरी (the kerala story) जैसा मामला सामने आया है. यहां आतंकी साजिश के नए मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. जहां पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इसमें एक दलित नाबालिग लड़की को माइंडवॉश कर आतंकी बनाने की साजिश रची गई थी. इस साजिश के तहत लड़की को जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास किया गया।
प्रयागराज से केरल तक साजिश की पटकथा- दलित युवती को बनाया निशाना, आतंकी कनेक्शन का खुलासा
लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी. जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता को उसकी मुस्लिम दोस्त बहला-फुसलाकर केरल ले गई थी. दोनों पहले प्रयागराज से दिल्ली और फिर वहां से ट्रेन से केरल पहुंचीं. केरल में पीड़िता की मुलाकात संदिग्ध लोगों से कराई गई. वहीं पर उसका माइंडवॉश किया गया. उसे कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की योजना थी।
पीड़िता ने मौका पाकर किसी तरह से केरल में एक रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में कामयाब हुई और वहां से केरल पुलिस को सूचना मिली. पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में लड़की की मुस्लिम दोस्त और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि यह गिरोह आतंकवादी गतिविधियों में भी संलिप्त है और इसके पीछे एक बड़े मॉड्यूल के होने की आशंका है।
बतौर फूलपुर पुलिस गरीब महिलाओं को बरगलाकर धर्म परिवर्तन करना और उसे आतंकवादी नेटवर्क से जोड़ने का एक मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस ने इस संबंध में गिरोह के दो लोगों को हिरासत में लिया है। ममला फूलपुर थाने से जुड़ा है जहां पर एक नाबालिक बच्ची को बर्गला कर विदेश जाने ले जाने का लालच दिखाकर एक मुस्लिम महिला ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। और उस कई जगह ले जाकर अंत में केरल ले गई। इसी के बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

सहायक पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया है कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्यवाही जारी है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।




