Latest

यातायात नियमो के उलंघन में नौ वाहनों के पुलिस ने किया सीज

( अनुराग शुक्ला ) शंकरगढ़ प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना शंकरगढ़ की पुलिस ने आज यातायात नियमो के उलंघन में 06 ट्रकों को सीज किया । वहीँ तीन वाहनों का आनलाइन चालान भी पुलिस द्वारा किया गया। थाना पुलिस के इस कार्यवाही से वाहनों चालको में हड़कंप मचा रहा। डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ बारा अजीत कुमार रजक के निर्देशन में शंकरगढ़ की पुलिस ने कुल 9 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही किया ।

आज थानाध्यक्ष शंकरगढ़ राजेश उपाध्याय अपने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में मौजूद थे । उसी बीच यातायात नियमो के उल्लंघन में तीन 14 चक्का तथा तीन12 चक्का के ट्रकों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया साथ ही तीन वाहनों का ई चालान अन्तर्गत धारा एक्ट में कार्यवाही भी किए। वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की सुचना मिलते ही ट्रक मालिक वाहन को छुड़ाने के जुगाड़ में लगे लेकिन सख्त थानाध्यक्ष के सामने एक नहीं चली।

Related Articles

Back to top button