विश्वविद्यालय के छात्र बगैर परीक्षा के होंगे पास

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) सें संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे 440088 छात्र-छात्राएं बगैर परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्न्त होंगे।
विश्वविद्यालय से संबद्ध मंडल (प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर) के कॉलेजों में यूजी के 350676, पीजी के 53063 एवं प्रोफेशनल के 36349 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
कोरोना के बीच राज्य विश्वविद्यालयों में वार्षिक-सेमेस्टर परीक्षा को लेकर मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद अब पीआरएसयू के वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं का बगैर आयोजन के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि पीआरएसयू की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू हो गईं थीं। कोरोना वायरस के चलते बीच में वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी गई। संक्रमण ने पैर पसारना शुरू कर दिया। ऐसे में परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। इसके बाद से विश्वविद्यालयों में परीक्षा को लेकर संशय की स्थित थी। प्रो. तनेजा की कमेटी की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी।
ऐसे में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सभी छात्रों को बगैर परीक्षा के प्रोन्नत कर दिया जाएगा। यह शासन की तरफ से सराहनीय फैसला लिया गया है। वर्तमान दौर में परीक्षा कराना चुनौतीपूर्ण काम था।
वहीं राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सभी पाठ्यक्रमों तकरीबन 50 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में उन्हें भी प्रोन्नत का लाभ मिलेगा। कुलवपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि अभी तक शासन की ओर से कोई सर्कुलर विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है।
यदि निर्देश मिलता है छात्र-छात्राओं को बगैर परीक्षा अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत कर दिया जाएगा।




