सपा एम एल सी बासुदेव यादव ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। यू. पी. बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा में टापर छात्र – छात्राओं के सम्मान की शृंखला में आज सपा के वरिष्ठ नेता और विधानपरिषद सदस्य मा बासुदेव यादव ने प्रांजल सिंह और कुमारी अल्का सिंह का सम्मान कर पुरस्कृत किया l इसके पूर्व हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान और प्रदेश की मेरिट में आठवाँ स्थान पाने वाले छात्र श्री नमन यादव की गत बुधवार को अपने आवास पर सम्मानित किया गया l
अवगत हों कि श्री प्रांजल सिंह ने इंटर मीडिएटकी परीक्षा में 96 %अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा और जनपद में पहला स्थान हासिल किया है l प्रांजल के पिता डॉ अवधेश कुमार सिंह सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरों, कोराव में प्रधानाचार्य हैं l वही हाई स्कूल की परीक्षा में 93.8%अंक हासिल कर जनपद में तृतीय और प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है l इनके पिता श्री सतीश कुमार सिंह कोलकाता में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे l
प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करते हुए यू पी बोर्ड के पूर्व निदेशक और वर्तमान में विधान परिषद् सदस्य श्री बासुदेव यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने अपनी सरकार में छात्र छात्राओं को लैपटॉप बांटकर किर्तिमान स्थापित किया है l मैं स्वयं गाँव में रहने वाले किसान का बेटा हूँ l मेरे छात्र जीवन में आजकल की तरह सुविधाएं नहीं थी l कड़ी मेहनत और लगन के बल पर ही अच्छे अंक पाता रहा और शिक्षा जगत की ऊंची कुर्सी पर पहुंचने का अवसर मिला l मेरी मंशा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हो l
इस अवसर पर सपा नेत्री सुश्री निधि यादव, जिला प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर, वैभव यादव, डॉ अवधेश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे l



