Latest

बंट रहा डिजिटल सिग्नेचर वाला अंक व प्रमाणपत्र

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर इंटर एवं हाईस्कूल का रिजल्ट 27 जून को घोषित कर दिया गया है।

छात्रों को अगली कक्षा में दाखिला लेने में कोई समस्या न आए इसके लिए इस बार बोर्ड सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर युक्त अंक एवं प्रमाणपत्र बांटने का आदेश हुआ था।

इसी क्रम केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर युक्त डाउनलोड अंक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डॉ. सिंह ने बताया कि छात्र सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य कॉलेज में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button