Latest

कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 300 पार, 17 पॉजिटिव, प्रयागराज में संक्रमित दो बुजुर्ग महिलाओं की एसआरएन में मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 17 और पाजिटिव केस मिले, इसमें जीटीबी नगर करेली निवासी आठ मरीज एक ही परिवार के सदस्य हैं।

एसआरएन के सर्जरी वार्ड में तैनात एक स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के भाई व भाजपा नेता के भाई कोरोना संक्रमितों में शामिल हैं। कोविड-19 के नोडल डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक, करेली निवासी एक युवक 29 जून को कोरोना पाजिटिव पाया गया। उसके परिवार के 19 सदस्यों की सैम्पलिंग कर जांच कराई गई तो परिवार के आठ सदस्य कोरोना संक्रमित मिले। इसमें युवक की मां की मौत भी हो गई।

उधर, राजकीय बाल गृह खुल्दाबाद में रहने वाली दो लड़कियों में कोरोना पुष्टि हुई है। इसी क्रम में अन्य मरीज उचवां गढ़ी राजापुर, शांतिपुरम फाफामऊ के रहने वाले हैं।


कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। कोरोना वायरस की पॉजिटिव दोनों महिलाएं बुजुर्ग थी और गंभीर बीमारियों से पीडित थी। उनका एसआरएन के कोविड-19 वार्ड में इलाज चल रहा था। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है।

मालवीय नगर की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा 29 जून से एसआरएन में भर्ती थी। वहीं जीटीबीनगर करेली की रहने वाली 85 वर्षीय महिला को दिल की बीमारी थी। महिला की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Related Articles

Back to top button