LatestLatestLetestइलाहाबाद समाचारप्रदेशमध्यप्रदेशलोकप्रिय

बड़ी खबर: विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर, गाड़ी पलटने के बाद हथियार छीनकर भागने की कोशिश 

LIVE Vikas Dubey News Update…

-एसटीएफ व पुलिस ने किया विकास दुबे का एनकाउंटर, मारा गया विकास दुबे।

गाड़ी पलटने के बाद मोस्टवांटेड विकास दुबे ने पिस्टल छीनकर गोली चलाई। एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल विकास को पुलिस अस्पताल लेकर गई है। 

एसएसपी और आईजी हैलट पहुंचे
एसएसपी और आईजी हैलट पहुंच गए हैं। कानपुर से करीब दो किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ है, कुछ लोग घायल हुए हैं। 
07:59 AM, 10-JUL-2020
आईजी रेंज मोहित अग्रवाल मौके पर जा रहे
आईजी रेंज मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं हादसे में घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
07:52 AM, 10-JUL-2020
विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। कानपुर ला रही एसटीएफ गाड़ी ला रही थी। गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था।

-कानपुर में एसटीएफ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। इसी गाड़ी में विकास दुबे भी था। सूचना मिल रही है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, पुलिस का एनकाउंटर जारी है।

Related Articles

Back to top button