Latest
प्रयागराज के आचार्य एवं आचार्याओं की बैठक में गूगल मीट ऑनलाइन पोर्टल द्वारा प्रारंभ कर दी
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । रानी रेवती देवी सरस्वतीद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के आचार्य एवं आचार्याओं की बैठक प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कक्षा 9 और कक्षा 11 की व्यापक कक्षाएं गूगल मीट के ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा प्रारंभ कर दी गई हैं एवं विद्यालय के प्रवेश का आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है एवं ऑफलाइन के द्वारा विद्यालय के काउंटर पर भी उपलब्ध है ।
आज विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों से बोर्ड के रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन के बारे में व्यापक चर्चा भी की , इसमें लगभग ढाई सौ छात्र एवं छात्राएं उस ऑनलाइन संवाद के माध्यम से उपस्थित थे जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने दी ।



