भारत नगर में खुलेआम बेच रहे नशीले पदार्थ मेडिकल स्टोर में बिक रही प्रतिबंधित दवाइयां

शंकरगढ़,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नारीबारी चौकी समीप भारत नगर में कफ सिरप माफिया का एकछत्र राज चल रहा है । भारत नगर में शराब एवं गांजा माफिया की तर्ज पर अब यहां नशीली दवा माफिया ने अपना जाल बिछा लिया है । आलम यह है कि भारत नगर में केवल एक मेडिकल स्टोर में इसकी बिक्री जम कर हो रही है । जहां सिर्फ अमानक स्तर की दवाइयां में नशीली सिरप की भी बिक्री होती है । ऐसे मेडिकल स्टोर को संचालित करने वाले अधिकतर व्यक्तियों के पास मेडिकल स्टोर संचालन का न तो लाइसेंस है और न ही उसके अनुरूप किसी भी प्रकार की डिग्री है । फिर भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और खाद्य विभाग की मिलीभगत से भारत नगर में कुकुरमुत्ते की तरह यह गिरोह फैलता चला जा रहा है । जहां भारत नगर में खुले मेडिकल स्टोर से अमानक स्तर की दवाई और रेस कफ सिरप शंकरगढ़ क्षेत्र के कोने – कोने में पहुंचाया जा रहा है । जो गली मोहल्लों से लेकर कस्बाई क्षेत्रों में बिक्री की जाती है । खुलेआम बिक रही सिरप भारत नगर में खुली मेडिकल स्टोर में अंग्रेजी दवाइयां कम और नशीली रेस कफ सिरप की बिक्री ज्यादा हो रही है । बताया जाता है कि यहां चिकित्सकों की दवाई लिखी पर्चियां कम आती हैं बल्कि नशेड़ियों की भीड़ ज्यादा लगी होती है । स्थिति यह है कि भारत नगर के मेडिकल स्टोर में दवाई पर्ची की जगह कोड वर्ड का उपयोग होता है । कागजों तक सीमित निरीक्षण शंकरगढ़ क्षेत्र के नारीबारी चौकी समीप भारत नगर में अवैध रूप से खुले मेडिकल स्टोर का निरीक्षण एक दशक से आज तक किसी भी जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नही किया गया । सूत्रों की माने तो इन अवैध विक्रेताओं और मेडिकल अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के अफसरों का विधिवत समझौता चलता है । जिससे निरीक्षण अधिकारी भारत नगर में दवाई विक्रेता के यहां निरीक्षण न कर समझौता शुल्क तक ही सीमित रह गए हैं । किसका परिणाम यह है कि शराब की पैकारी की तरह अमानक स्तर की रेस कफ सिरप खुलेआम बिक्री हो रही है और जिम्मेदार निरीक्षण अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा है । गैर डिग्रीधारी चला रहे स्टोर शंकरगढ़ क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत भारत नगर में संचालित मेडिकल स्टोर उधार की डिग्री में चलाया जा रहा है । हकीकत यह है कि मेडिकल स्टोर की योग्यता रखने वाला व्यक्ति या तो नौकरी करता है । या कहीं और कर रहा है । जबकि गैर डिग्री धारी व मेडिसिन के बारे में कुछ न जानने वाला व्यक्ति उधार की डिग्री में खुलेआम मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है ।


