सड़कों पर आवारा पशुओं का कब्जा, जिम्मेदार मौन

गौशालाओं के निर्माण के बावजूद भी किसानों को पशुओं से हो रहा भारी नुकसान
कोराव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र में काफी समय से आवारा रूप से घूम रहे पशुओ का क्षेत्र की मुख्य सड़कों एवं बाजारों पर पूरी तरह से कब्जा दिख रहा है जिसके चलते आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार होकर चुटहिल हो रहे है लेकिन उक्त मामले में स्थानीय जिम्मेदार पूरी तरह से उदासीन दिख रहे हैं ।सूबे की योगी सरकार द्वारा विभिन्न गावो में गौशालाओं का निर्माण कराने एवं पशुओं को गौशाला में रखने के अलावा अन्य मदों पर सरकारी धन खर्च कर रही है उसके बावजूद भी भारी संख्या में क्षेत्र की सड़कों पर पशु झुंड बनाकर अपना कब्जा किए हुए हैं। इसके अलावा गांव में आवारा रूप से घूम रहे गोवंश किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।किसानों की फसलों को पशुओं से हो रही भारी नुकसान से अन्नदाता भारी परेशानी का सामना कर रहे है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा केवल कागजी आश्वासन देकर ही उक्त समस्या को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है । अब किसानों की धान की रोपाई का काम भी शुरू हो चुका है और आवारा पशु लगातार रोपी गई फसल को खेतों में घूम कर बर्बाद कर रहे हैं लेकिन अन्नदाता ओं की तमाम शिकायत के बाद भी उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं दिख रहा है।


