संगम का पवित्र मिट्टी एवं जल को लेकर अयोध्या के लिए रवाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 5 अगस्त को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में उनके भव्य मंदिर निर्माण की शिला रखने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पहुंच रहे हैं पहुंच रहे हैं जिस दिन के लिए पूरा हिंदू समाज उत्सुक था उस बहुप्रतीक्षित घड़ी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के 19 जिलों के पवित्र स्थलों के जल एवं मिट्टी प्रांत कार्यालय में एकत्रित किया गया पवित्र संगम, मां विंध्यवासिनी काशी विश्वनाथ, जहां जहां राम के पग पड़े ऐसे पूज्य स्थलों के मिट्टी एवं जल उस छड़ का साक्षी बने विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, धर्माचार्य प्रमुख शंभू लेकर राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए आज दोपहर निकले उनके साथ कुछ कार्यकर्ता वहां आने वाले पूज्य संतों की व्यवस्था में लगाए गए हैं वह भी साथ गए जल एवं मिट्टी का दर्शन करने कुछ संतो ने भी दर्शन किए । प्रमुख रूप से उपस्थित शंकर देव त्रिपाठी, अनिल पांडे, सुनील सिंह, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, आशुतोष श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह, अभिमन्यु शाही, अंतिम विश्वास, अभिषेक पाठक, सत्येंद्र आदि उपस्थित रहे।



