Latest

प्रेरणा एक नई ऊर्जा संस्था द्वारा स्लम बस्ती के बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रेरणा एक नई ऊर्जा NGO की तरफ से आज स्लम बस्ती के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। एनजीओ की तरफ से बच्चों को राखियां दिलवाई गई । और फिर आपस में राखी बंधवाई गई। और बच्चों को मिठाई चॉकलेट्स और भोजन की व्यवस्था करवाई गई ।और सभी बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वायरस से बचने की कुछ महत्वपूर्ण बातें समझाई गई । और इसी के साथ बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ।प्रेरणा एक नई ऊर्जा ने आज का यह कार्य संपन्न किया। NGO की अध्यक्ष पिंकी जयसवाल और संरक्षक रश्मि जयसवाल जी की मेहनत से आज का कार्य पूरा किया गया मीडिया प्रभारी आर्यन जयसवाल, मंत्री दर्शन केसरवानी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जयसवाल जी के सहयोग से कार्य सफल हुआ।

Related Articles

Back to top button