राम जन्मभूमि पूजन अवसर पर कोराव में भी रहा हर्ष का माहौल

विधायक चेयरमैन ने आरती के बाद किया प्रसाद वितरण
कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बुधवार को अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण भूमि पूजन के कार्यक्रम के अवसर पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा ।जगह-जगह लोगों ने कीर्तन आरती भजन का आयोजन करने के अलावा भारी संख्या में दीप भी जलाएं क्षेत्र के कई गांव में दीपोत्सव का कार्यक्रम लोगों द्वारा किया गया ।स्थानीय विधायक राजमणि कोल ने नगर पंचायत के चेयरमैन नरसिंह केसरी के साथ मिलकर इस अवसर पर नगर पंचायत के ब्लॉक रोड स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में पूजन आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण कराया। इस दौरान विधायक ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का ऐतिहासिक दिन है हम सभी लोग बेहद सौभाग्यशाली हैं कि भगवान राम के मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम के साक्षी हैं ।हमारी सरकार ने जो वादा किया था उसको पूरा करने का काम किया है निश्चित रूप से आज मंदिर मामले में शहीद हुए हजारों लाखों कारसेवकों की आत्मा को शांति मिल रही होगी क्योंकि देश के प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है। क्षेत्र के बभन पट्टी गांव में दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था ।भाजपा नेता सुमित पांडे ने तराव गांव में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित कर के लोगों को प्रसाद वितरण कराया ।इसके अलावा नगर पंचायत में भी भाजपा कार्यकर्ता सनी मिश्रा की अगुवाई में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल मिलाकर बुधवार का दिन देश के लिए ऐतिहासिक रहा और चारों तरफ जश्न का माहौल देखा गया।और लोगो ने मंदिर भूमिपूजन को लेकर काफी खुशी दिखी ।



