प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के लिए औषधि ओवरडोज सेहत पर भारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना संक्रमण काल में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के लिए लोग सोशल मीडिया व पत्र-पत्रिकाओं में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तरह-तरह के औषधियां ले रहे हैं । बिना डॉक्टरों की सलाह के घरेलू
नुख्सों के साथ सोशल मीडिया पर मिली आधी-अधूरी जानकारी लोगों को परेशानी में डाल रही है। इम्युनिटी के लिए लोग काढ़ा, विटामिन सप्लीमेंट के साथ घर की रसोई में मौजूद औषधीय गुणों वाले मसालों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो शरीर के कई हिस्सों को ओवरडोज होने के कारण नुकसान कर रही है जिससे लोगों में पेट की बीमारी की शिकायतें मिल रही है । नियमित उपयोग वाली काली मिर्च, लहसुन, दालचीनी, गिलोय, एलोवेरा जैसी स्वास्थ्यवर्धक वस्तुओं की सही मात्रा नहीं मालूम है, इललिए इनका ओवरडोज सेहत पर भारी पड़ रहा है। सर्वाधिक मामले पेट रोग से जुड़े हैं। गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट के पास पहुंचे लोग पेट दर्द, ऐंठन, दस्त, कब्ज की शिकायत कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट में आहार नली में दिक्कत के साथ पेट में अल्सर के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में घरेलू नुक्से व सोशल मीडिया पर बताए जा रहे हैं औषधियों का उपयोग बिना डॉक्टर के सलाह के बिना न उपयोग करें।


