Latest

सीएमपी-लाइव पर चलेंगी आनलाइन कक्षाएं

एनरोलमेंट नंबर से लॉग-इन कर छात्र ज्वाइन कर सकेंगे क्लास

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालयों में सोमवार से नये शैक्षिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हो गई है। कोरोना संक्रमण से पैदा हुए शैक्षणिक व्यवधान को देखते हुए इविवि और कॉलेजों ने ऑनलाइन शिक्षण के इंतजाम किए हैं। सीएमपी डिग्री कॉलेज ने रविवार को नई इंटीग्रेटेड वेबसाइट शुरू की जिसका उद्घाटन इविवि कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने किया। सीएमपी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ पाठशाला न्यास के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने की।
इस तरह सीएमपी इविवि का पहला ऐसा महाविद्यालय हो गया है जिसकी वेबसाइट पर लाइव क्लास, लर्निंग मैनेजमेन्ट सिस्टम के साथ ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध होगी। कॉलेज की नई वेबसाइट पर सीएमपी-लाइव के तहत आनलाइन कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था की गयी है जिसमें विद्यार्थी अपनी कॉलेज आईडी या एनरोलमेंट नंबर से लॉग-इन करके लाइव क्लास को ज्वाइन कर सकेंगे। इस वेबसाइट पर शिक्षक पाठ्यक्रम के अनुसार विषय सामग्री को अपलोड कर सकते हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में आने वाले समय में प्रवेश प्रक्रिया को सहज और सरल बनाने के लिए कॉलेज ने ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल भी तैयार किया है। इस पूरी नई व्यवस्था को दिसम्बर 2020 तक हैंड-होल्डिंग सपोर्ट देने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए आईआईटी-बीएचयू से अनुबंध किया गया है।

Related Articles

Back to top button