बीईओ-प्री: आयोग ने जारी की Ans.-key

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने गत रविवार, 16 अगस्त को सम्पन्न खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रारंभिक परीक्षा-2019 की आंसर-की (उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। यूपीपीएससी द्वारा जारी सुचना के अनुसार, सामान्य अध्ययन विषय के चारों सीरीज ए, बी, सी और डी की आंसर-की यूपीपीएससी की वेबसाइट पर आगामी 24 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वो प्रश्नों से आंसर-की का मिलान कर लें और यदि उन्हें कोई विसंगति प्रतीत होती है, तो इस संबंध में अपना प्रत्यावेदन आयोग के समक्ष सबूत के साथ प्रस्तुत करें। परीक्षार्थी अपनी आपत्ति अरविन्द कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक, अतिगोपन-5 अनुभाग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को बंद लिफाफे में डाक द्वारा भेजें। परीक्षार्थी 25 अगस्त को शाम 5 बजे तक आयोग के काउंटर पर भी अपनी आपत्ति जमा करा सकते हैं। आंसर की से संबंधित आपत्तियां 25 अगस्त 2020 तक ही स्वीकार होंगी।


