Latest

Haritalika Teej 2020: घरों में ही पूजा कर मनाई हरतालिका तीज

प्रयागराज अनुरागदर्शन समाचार। कोरोना काल में हर व्रत त्योहार की तरह हरतालिका तीज भी घरों में ही मनाई गई। महिलाओं ने घरों पर शिव की पूजा की।शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत खोला।

शुक्रवार को हरतालिका तीज का उत्सव महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं। व्रत के लिए महिलाएं कई दिन से इसकी तैयारियां कर रही हैं।गुरुवार को महिलाओं ने मेहंदी भी लगाई, व्रत का सामान आदि भी खरीद कर रख लिया। कोरोना के कारण मंदिर बंद हैं, एेसे में महिलाओं ने घर पर ही शिव प्रतिमा या मिट्टी के शिवलिंग बनाकर पूजा की। रामबाग निवासी प्रज्ञा शुक्ला ने बताया कि इस साल बड़े सारे मंदिर बंद हैं, एेसे में हमने कालोनी के ही छोटे से मंदिर में जाकर पूजा की।उमा शुक्ला ने बताया कि हर साल हम कालोनी में सभी महिलाएं मिलकर हरतालिका तीज की पूजा करती थीं, इस साल सोशल डिस्टेंसिंग के कारण सभी ने अपने घरों में ही पूजा की। घर पर ही मिट्टी से शिवलिंग तैयार कर पूजा की, बाद में इस शिवलिंग को विसर्जित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button