Latest

प्रयागराज में सिपाही से झड़प : दुकानदार को पुलिस ने बम के साथ भेजा जेल

वाह रे पुलिस-आह रे पुलिस

निर्दोष को बरी करने को लेकर सौपा ज्ञापन

कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ोखर चौकी में तैनात एक सिपाही से दुकान को खोलने की बात को लेकर हुई झड़प के चलते खुन्नस खाए सिपाही ने दुकानदार को पकड़ कर थाने ले जाने के बाद उसके साथ चार बम मिलने का आरोप लगाते हुए जेल भेजवा दिया ।मामले को लेकर इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है हालांकि पुलिस आए दिन अपनी इस तरह की करतूतों की वजह से चर्चा में रहती है लेकिन एक चाय पान की दुकान चलाने वाले गरीब दुकानदार के साथ की गई इस पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनीता शेखर को सौंपा जिसमें मांग की गई है कि चाय पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले गरीब दुकानदार को बिना किसी गलती के चार बम के साथ फर्जी तरीके से जेल भेजने की कार्रवाई वापस लेते हुए उसे जल्द रिहा किया जाए अन्यथा की दशा में ग्राम वासी धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।आरोप है कि शनिवार को बड़ोखर निवासी सुनील केसरी पुत्र लाल बहादुर केसरी अपनी चाय पान की दुकान पर बैठा था। वहां अचानक बड़ोखर चौकी में तैनात सिपाही राहुल गौड़ पहुंचा और दुकान खोलने को लेकर कुछ कहासुनी हुई जिसमें सिपाही ने दुकानदार को एक थप्पड़ जड़ दिया और गाली गलौज करते हुए पुलिस उसको उठा ले गयी ।आरोप है कि इस बीच दुकानदार की जमकर पिटाई भी की गई उसके बाद खुन्नस खाए सिपाही ने गरीब दुकानदार के पास चार बम बरामद दिखाकर पुलिस द्वारा लिखा पढ़ी करवाते हुए उसे जेल भेज दिया गया ।हालांकि एक नया मामला नहीं है आए दिन पुलिस द्वारा की जाने वाली इस तरह की हरकतों से वजह से ही आम आदमी का विश्वास वर्दी के प्रति लगातार कमजोर होता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button