कोविड 19 के कारण नही उठेगा श्री दाधिकांदो मेला कमेटी का दल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री दाधिकांदो मेला कमेटी शंकर लाल भार्गव मार्ग कीडगंज की बैठक में तय किया गया कि प्रशासन द्वारा मना किये जाने के बाद दाधिकांदो मेला का दल नहीं उठाया जाएगा परंतु इसी कड़ी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सूक्ष्म रूप से भगवान के मुकुट का पूजन पूरे विधि मंत्रोच्चारण के द्वारा किया जाएगा तदुपरांत भगवान श्री कृष्ण बलदाऊ के पात्रों का भी पूजन पूरे वैदिक अनुष्ठान के साथ किया जाएगा यह जानकारी कमेटी के दल संयोजक व उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा ने दिया श्री शर्मा ने बताया कि पूरा वैदिक अनुष्ठान श्री शंकर लाल भार्गव मार्ग स्थित राम जानकी मंदिर से संपन्न होगा जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग व पूरे बचाव के साथ कमेटी के सिर्फ 5 पदाधिकारी शामिल होंगे महामंत्री सत्येंद्र तिवारी लाल ने अपील की है कि सोच में तरीके से त्यौहार को मनाएं इस दौरान कमेटी अध्यक्ष प्रणविजय सिंह ने कहां की हम जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से घर बैठे दर्शन करवाएंगे ।




