सच्चे समाजवादी थे प्रो फजले इमाम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष रहे समाजवादी चिन्तक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रो फजले इमाम के निधन पर आज सपा कार्यालय में शोक मनाया गया l
सपा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रो. इमाम उर्दू के प्रख्यात विद्वान होने के साथ ही कई अन्य भाषाओं के जानकार थे l सपा संरक्षक मा मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी प्रो फजले इमाम साहब से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला है l प्रो फजले इमाम साहब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं l
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा कि प्रो साहब सच्चे मन के इंसान के साथ ही सच्चे समाजवादी थे l
उनके निधन पर सपा के वरिष्ठ नेता रामानंद भारतीय, नरेंद्र सिंह, श्रीमती साबिहा मोहानी, सैयद मददगार हुसैन रिजवी,अनिल कुमार यादव,राम सुमेर पाल, रामदुलार यादव, संजय यादव उर्फ कल्लू, रवींद्र यादव, ननकऊ यादव, संतोष कुमार, वजीर खान, नाटे चौधरी, सैयद जफर, मो मजहर, दिनेश, संतलाल वर्मा, एस पी यादव, लालजी यादव एडवोकेट, रणधीर यादव, मयंक यादव, आदि ने शोक जताया है l

