Latest

सपा की नई कार्यकारिणी की कवायद शुरू, अबकी बार ब्लाक अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे

प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री योगेश चन्द्र यादव ने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है l विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं हैं l प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर सेक्टर और बूथ के गठन के साथ ही अबकी बार ब्लाक अध्यक्ष के पद का भी सृजन किया है l
सपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी के निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल कर जिले से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत का काम शुरू कर दिया गया है l शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर जन जन तक पहुंचाएंगे l सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार गत 24 अगस्त को सपा के नए जिला अध्यक्ष के साथ ही महासचिव संदीप सिंह पटेल एवं उपाध्यक्ष पद पर राम सुमेर पाल एवं अनिल कुमार यादव के मनोनयन की घोषणा की गई थी l उपाध्यक्ष, सचिव एवं जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों सहित अन्य प्रकोष्ठों के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं l

Related Articles

Back to top button