Latest

मांडा के भरारी गांव में बुजुर्ग की हत्या

इलाकाई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

मांडा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना क्षेत्र के भरारी द्वितीय में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया है। हालांकि अभी तक मामले मेें हत्या करने की वजह नहीं पता चल सकी है
घटना मंगलवार को देर रात थाना क्षेत्र के भरारी द्वितीय गांव में घटी जहां रहने वाले सोभनाथ यादव 70 वर्ष रात 10:00 बजे खाना खाकर दरवाजे पर चारपाई पर सौ रहे थे उसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने शोभनाथ यादव के पास पहुँच कर पैर छुआ और तंबाकू खाने की बात कहीं और पास में बैठ गए जबकी कुछ ही दुरी पर छोटा बेटा रवि शंकर भी था लेकिन कुछ देर बाद रबिशकर भी कमरें में चला गया जब कुछ देर बाद रवि शंकर बाहर निकला तो देखा की पिता शोभनाथ यादव के चेहरा पर पत्थर की चकरी रखी थी जब रविशंकर ने पास से आकर देखा और चकरी हटाया तो देखा की शोभनाथ की मौत हो चुकी थी शोरगुल करने पर घर वाले भी जाग उठे और रोने बिखलने लगे और गांव में सनसनी फैल गई इधर परिजनोे के बीच भी कोहराम मच गया। घटना स्थल पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी
जानकारी पाकर मौके पर पहुँचे थाने के एसएसआई संजय भारद्वाज चौकी प्रभारी भारतगंज विनय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोभनाथ यादव के पुत्र कृपाशंकर यादव के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है बुजुर्ग की हत्या की वजह क्या रही इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है मामले में एसएसआई संजय भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा वहीं घटना स्थल पर मांडा पुलिस सहित एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा डॉग स्क्वायड की टीम सहित भारी पुलिस बल तैनात रही

Related Articles

Back to top button