Latest

कोरोना जांच के बगैर किया भर्ती, मौत

नर्सिंग होम सील, संचालक पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण के इलाज की आड़ में नर्सिंग होम खूब पैसा कमा रहे हैं। खामियाजा मरीज और परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। होलागढ़ के नेवादा गांव निवासी केके मिश्रा कुछ दिन पहले इलाज के लिए होलागढ़ बाजार स्थित पूजा नर्सिंग होम में भर्ती हुए। उनमें कोरोना के लक्षण भी थे। इसके बावजूद अस्पताल संचालक ने बिना कोरोना की जांच कराए उन्हें भर्ती कर लिया। हालत में सुधार होने की बजाय और बिगडऩे लगी।
परिजनों ने बताया कि भर्ती से पहले कोरोना की जांच नहीं हुई थी। मरीज गंभीर हो गया तो उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। वहां जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान उसे बचाया नहीं जा सका। जिलाधिकारी ने के निर्देश पर एसडीएम सोरांव अनिल चतुर्वेदी व पुलिस टहीम मौके पर पहुंची और नर्सिंग होम को सील कर दिया। नर्सिंग होम संचालक जगत बहादुर यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व संक्रमण फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button