संविदा भर्ती,बेरोजगारी व युवा आत्महत्या को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों,तुगलकी फरमान और निरंकुश्ता के विरोध में रास्ट्रीय छात्र संगठन,युवा कांग्रेस, जिला एवं शहर कांग्रेस के सदस्यों ने जिला कलक्टरेट पर विरोध प्रदर्शन किया ।सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कांग्रेस जनों ने सरकारी नौकरियों में संविदा, बड़ती बेरोजगारी,बदहाली एवं प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल सहित अन्य हताश युवाओं द्वारा आत्महत्याओ पर गुस्से का इज़हार किया । युवाओं के अपमान का आरोप लगाते कहा कि लोक सेवा आयोग सहित अन्य सरकारी महकमों में भर्तियां रुकी हैं जिससे लाखों युवा परेशान है । यह भी कहा कि युवा अब जाग चुका है और हक़ के लिए सडकों पर है। राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सौपा। प्रभारी सचिव सुशील पासी राम किसुन पटेल नफीस अनवर अविनाश यादव विवेकानंद पाठक किशोर वार्ष्णेय संजय तिवारी जितेन्द्र तिवारी जितेश मिश्रा सुरेश यादव कोमलाक्ष गिरी अक्षय यादव सत्यंम कुशवाहा ओमप्रकाश त्रिपाठी अजय सरोज प्रदीप द्विवेदी अश्फाक़ अहमद डा0 सत्या पाण्डेय सिब्तैन बबलू राम जी विश्वकर्मा इरशाद उल्ला संतोष सिंह इशारत चांद अनूप सिंह नागेन्द्र मिश्रा अमित परमार दिवाकर भारतीय शादाब अहमद सुष्मिता यादव गीता भारतीय मो0 हसीन राकेश पटेल महबूब राइन कामेश्वर सोनकर आदि मौजूद थे ।




