काल्विन ब्लड बैंक में “पुलिस मित्र”के द्वारा “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इस शिविर में प्रथम रक्तदान राखी जी (रक्तवीरांगना) द्वारा किया गया, ततपश्चात अन्य पुलिस मित्र के 26 से अधिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया | पुलिस मित्र के संरक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा 16 से अधिक बार रक्तदान हुआ है | जब जहा-जहाँ किसी भी मरीज को जरूरत पड़ी उन्होंने रक्तदान किया | आईजी प्रयागराज द्वारा अक्सर आमजन और पुलिस के जवानों से अपील की जाती है कि सभी 18 से 60 वर्ष तक का व्यक्ति रक्तदान करे। इससे कई व्यक्तिगत शरीर को फायदे होते है , साथ ही रक्तदान से कोई कमज़ोरी नही होती है |
इस अवसर पर पुलिस मित्र से जुड़े समाजसेवी और पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया |
इस शिविर में पुलिस मित्र द्वारा 25 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया | सभी के द्वारा सोशल डिस्टसिंग का पालन किया गया और मास्क तथा सेनेटाइजर का प्रयोग कर सावधानी बरतते हुए रक्तदान किया गया | आप सभी को को अवगत कराना है कि पुलिस मित्र की वेबसाइट www.policemitraa.org पर आमजन और पुलिस के जवानो के निवेदन लगातार प्राप्त हो रहे है। लेकिन वेरिफिकेशन करने के बाद ही केवल जरूरतमन्दों को ही रक्त दिया जा रहा है | आज के इस अवसर पर पुलिस मित्र के सक्रिय सदस्य कुँवर तिवारी, प्रवीण अग्रवाल, विकास वर्मा एवं सन्तोष तिवारी उपस्थित रहे ।



