Latest

राजस्व टीम पर अवैध कब्जाधारियों का हमला

पथराव के बाद गाड़ी में लगाई आग, दो गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर अवैध कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। लेखपाल ने इसकी शिकायत करने थाना गए तो अवैध कब्जाधारियों ने उनकी सफारी गाड़ी पर पथराव के बाद आग लगा दी। आरोप है कि हमलावर क्षेत्रीय कार्यालय में रखे सरकारी कागजात भी उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने आरोपियों के खिलाफ सोरांव थाना में तहरीर दी है।
सोरांव थानाक्षेत्र के रूदीकापूरा गोहरी गांव में एसडीएम के आदेश पर ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार सागर राजस्व टीम के साथ गए थे। मौके पर अवैध कब्जाधारियों ने पैमाइश का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तभी आधा दर्जन लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। मामला बढ़ता देख लेखपाल राजकुमार सोरांव थाने शिकायत करने गए तो इसी बीच कुछ लोगों ने लेखपाल के क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंच कर उनकी सफारी कार को ईट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर तेल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने गाड़ी जलने से पहले ही आग बुझा दी। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। हमला करने वाले लोगों के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार सागर ने सोरांव थाना में तहरीर दी है।

Related Articles

Back to top button