पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने लगातार २३वें दिन किया विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने लगातार २३वें दिन विरोध प्रदर्शन किये।
आज के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में पूरे पूर्वांचल के सभी २१ जनपदों में ट्विटर भरो अभियान चलाकर #stop_privatization_of_puvvnl_to_save_govt_job
२०००० कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण पर रोक लगाने की अपील किये। वक्ताओं ने कहा कि यदि मोदी सरकार निजीकरण के प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है तो पूर्वांचल के सभी विद्युत कर्मी सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे और संघर्ष के अगले चरण में जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
आज की सभा में इंजीनियर आशीष सिंह, बृजेश पांडे, ई०ए०के० सिंह, ई० सुजीत सिंह, इंजीनियर रमेश कुमार इंजीनियर प्रदीप गुप्ता,इंजीनियर विजय तिवारी,इंजीनियर इंद्रेश यादव इंजीनियर,विपिन गुप्ता इंजीनियर राजकुमार सिंह इंजीनियर वेद तिवारी आदि मौजूद रहे।




