Latest

भाजपा सरकार मे आम आदमी हताश और निराश- नरेंद्र सिंह

मेजा, प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा सरकार मे आम आदमी हताश और निराश है। बहन बेटियां मछली की तरह तड़पा तड़पा कर दरिन्दगी का शिकार हो रही हैं। ऐसी सरकार को अब हटाना ही होगा। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह अपने नेता अखिलेश यादव द्वारा जारी डिजिटल पत्रक को छपवा कर मेजा क्षेत्र के सभी वर्गों मे वितरण करते हुए कहा है। महीनों से लगातार पत्रक वितरण के क्रम मे गुरूवार को नरेन्द्र सिंह ने मेजा क्षेत्र के कई किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गरीबों तथा युवाओं से मिलकर प्रदेश में पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर तथा लाल टोपी पहना कर सपा के समर्थन की अपील की l मेजा क्षेत्र के हनुमानगढ़, तिगजा, लक्षनपुर, सिंहपुर, कोना सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर प्रदेश की खुशहाली के लिए 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस सरकार मे लोगों के जान माल के हिफाजत की कोई गारंटी नहीं है। इस मौके पर सर्व श्री अवधविहारी यादव, भोला पाल, राम सागर यादव, हिमांशु कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह मुन्ना, शिव बाबा निषाद प्रधान,आनन्द कुमार, अशोक कुमार, राजकरन बीडीसी, बनवारी लाल, विष्णु प्रसाद, अजय कुमार, अगम लाल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button