Latest

बॉडीवार्न कैमरों के माध्यम से छेड़खानी करने वालों पर रखी जाएगी निगरानी ।पुलिस महानिरीक्षक

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज, प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद प्रयागराज के रिजर्व पुलिस लाइन में महिला छेड़छाड़ संबंधित अपराधों के सम्बंध में अंकुश लगाने हेतु शहर क्षेत्र गंगापार/यमुनापार के समस्त एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी/कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी एवं अपराध की रोकथाम हेतु समस्त को आवश्यक निर्देश दिए गए | इस दौरान आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा निर्देशित किया गया कि पार्को/ शॉपिंग मालों, हॉस्पिटलों एवं भीड़भाड़ युक्त स्थानों पर पुलिस द्वारा सुबह-शाम निरन्तर सादे कपड़ों/वर्दी में बॉडीवार्न कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी एवं छेड़खानी करते हुए पाए जाने वाले अभ्यस्त मनचलों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी | इसी क्रम में यदि नाबालिक लड़को द्वारा इस तरह के अपराध किये जा रहे है तो इसके सम्बन्ध में उनके माता-पिता एवं परिजनों को बुलाकर उनको समझाया बुझाया जाएगा |

Related Articles

Back to top button