कर्ण घोड़ा का विधि-विधान से पूजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोविड-19 की बंदिशों के कारण श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी रामलीला का मंचन नहीं करा रही है। लेकिन, परंपराओं का पालन करते हुए शुक्रवार की शाम कर्ण घोड़ा का विधि-विधान से पूजन किया गया। रामबाग स्थित प्रांगण में कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पाठक व महामंत्री ने कर्ण घोड़ा का पूजन किया व आरती उतारी। साथ ही भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा-आस्था की अभिव्यक्ति की। उधर, श्रीकटरा रामलीला कमेटी की सम्पूर्ण रामायण की रामकथा का मंचन शुक्रवार की शाम से आरंभ हो गया। पहले दिन लंकापति रावण के जन्म की भव्य लीला हुई। ध्वनि व प्रकाश के माध्यम से मंचित होने वाली रामलीला के लिए शानदार मंच बनाया गया है। महामंत्री गोपालबाबू जायसवाल ने बताया कि दो सौ से ज्यादा दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बिना मास्क और खासी, बुखार से ग्रस्त श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है। भगवान की आरती कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गुप्त, लीला संयोजक मयंक अग्रवाल, अश्वनी केसरवानी, राकेश चौरसिया ने की।




